• एयरफ़ोर्स स्टेशन पर उनके स्वागत को तीन लोग बिना अनुमति घुसे

• उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा डीएम से जानकारी मांगे जाने के बाद मची खलबली

आगरा। रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जन्म समारोह में जीआईसी में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आए थे। इसमें सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है। एयरफोर्स स्टेशन पर उनके स्वागत को पहुंचे जनप्रतिनिधियों के साथ तीन ऐसे लोग पहुंचे जिनको स्वागत की अनुमति नहीं थी। यह तीनों लोग कैसे पहुंचे। इस बात की जांच शुरू हो गई है। तीनों पर कार्रवाई भी हो सकती है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी पत्नी डा. सुदेश धनखड़ और महाराष्ट्र विधान परिषद अध्यक्ष राम सिंदे रविवार को वायुसेना के विमान के एयरफोर्स स्टेशन टेक्निकल एरिया पर दोपहर 1.40 बजे पहुंचे थे। उनके आगमन से पहले ही स्वागत और विदाई के लिए आगरा के जनप्रतिनिधियों के नाम उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा निर्धारित किए गए थे। 11 लोगों की सूची सचिवालय से यहां भेजी गई थी। तीन लोग बिना अनुमति के पहुंच गए। इनमें एक जूता व्यापारी, एक पर्यटन कारोबारी के साथ एक नेता शामिल हैं।

उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा डीएम से जानकारी मांगे जाने के बाद खलबली मच गई। इसके बाद एडीएम प्रोटोकॉल ने एयरफोर्स के सुरक्षा अधिकारी से मामले की रिपोर्ट मांगी है। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। इसके बाद ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version