बाह/आगरा: जॉर्जिया डिजिटल यूनिवर्सिटी द्वारा शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए शिक्षकों को डॉक्टरेट मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। कुसुम शर्मा सहित आगरा जनपद के 7 शिक्षकों को डॉक्टरेट मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

विगत दिवस आगरा के रेडिशन होटल में आयोजित कार्यक्रम में जॉर्जिया डिजिटल यूनिवर्सिटी यू एस ए द्वारा शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय, प्रसंसनीय कार्यों के आधार पर बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को डॉक्टर मानद उपाधि से नवाजा गया।

डायरेक्टर जॉर्जिया यूनिवर्सिटी यू एस ए एवं सिमरन आहूजा मिस इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से डॉक्टरेट मानद उपाधि कुसुम शर्मा पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय, जैतपुर कला पत्नी देवेंद्र शर्मा प्रधानाचार्य सिद्धांत राज इंटर कॉलेज जैतपुर कला के अलावा अशोक कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय भाकर कंपोजिट खैरागढ़, सतीश कुमार प्राथमिक विद्यालय कछपुरा सरेंडा खैरागढ़ ,बहोरन सिंह पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बल्हैरा कंपोजिट अकोला, कंचन सन्होंत्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय नैनाना जाट बरौली अहीर, राकेश कुमार प्रवक्ता जी एस के इंटर कॉलेज किरावली, प्रेम सिंह श्री शिव प्रसाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज अछनेरा को अंग वस्त्र पहनाकर डॉक्टरेट मानद उपाधि का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कुसुम शर्मा को डॉक्टरेट मानद उपाधि मिलने पर राजबहादुर शर्मा डायरेक्टर , डॉ मदन गोपाल सिंह भदोरिया अध्यक्ष सिद्धांत राज कॉलेज जैतपुर कला, डॉ वीरेश राज शर्मा वरिष्ठ जेल अधीक्षक, मुकेश बरुआ ,देवेंद्र मिश्रा, अमित कुमार, उमेश कुमार गर्ग, सत्यपाल सिंह, सौरभ शर्मा, तेजेंद्र सिंह, संतोष राजपूत आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

  • रिपोर्ट – मुकेश शर्मा
Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version