झांँसी।   शनिवार को जनपद झांसी के समथर थाना क्षेत्र में कुछ दबंगों ने पिता पुत्र की मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। कुछ दिनों पूर्व एक शादी समारोह में दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। दबंगों ने मौके का फायदा उठाया और रंजिश मानते हुए लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर दी।

पीड़ितों ने तत्काल घटना की शिकायत समथर पुलिस से कर दी। पुलिस ने घायल पिता पुत्र को मोंठ सीएचसी के ट्रामा सेंटर में मेडिकल परीक्षण के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर कर दिया है।

पीड़ित भगवान दास ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व मोंठ क्षेत्र के ग्राम जरया में एक शादी समारोह में वह तथा विपक्षी सम्मिलित होने गए थे। जहां किसी बात को लेकर उनके बीच मामूली कहासुनी हो गई थी, इसी बात की रंजिश को लेकर उन्होंने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

समथर थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि “कुछ दिनों पूर्व शादी समारोह में हुए विवाद के बाद आज झगड़े में पिता पुत्र घायल हुए। उनका उपचार कराया गया है। फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, शिकायत के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।”

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version