भारत देश एवं नेपाल सहित भारत वर्ष में हो रहे चार दिवसीय रक्तदान में जो एक लाख यूनिट ब्लड डोनेशन करने का संकल्प लिया गया है उसकी उसी कड़ी में आज तीसरे दिन ब्रह्माकुमारीज़ की शाखा माया बाजार की संचालिका बीके समृद्धि दीदी के आवाहन पर केंद्र की सभी बीके भाई जी और बहन जी के असीम सहयोग समर्पण एवं उत्साहित प्रयास द्वारा नेपाल क्लब गोरखपुर में 24 अगस्त 2025 को वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज़ के साथ-साथ रोटरी क्लब ऑफ़ गोरखपुर बी आर डी मेडिकल कॉलेज के ब्लड कलेक्शन हेतु डॉक्टरों की टीम में सराहनीय योगदान दिया कार्यक्रम के दरमियां मुख्य अतिथि के रूप में पुष्प दंन्त जैन जी शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉ शिव शंकर शाही जी एवं डॉ डीके गुप्ता महानगर अध्यक्ष सक्षम उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे । ब्रह्माकुमारी शाखा माया बाजार की ओर से लगभग 100 यूनिट ब्लड कलेक्ट करने का लक्ष्य है साथ ही दिनांक 25 अगस्त 2025 को जिला अस्पताल गोरखपुर में ब्लड बैंक में ब्लड दान दिया जाएगा। 

आज के आयोजन की मुख्य विशेषताएं व आकर्षण का केंद्र 1)आयोजन बहुत ही शांत स्वच्छ, एवं सौहार्द पूर्ण तथा आध्यात्मिक माहौल में किया गया ।

2)आयोजन के दरमियान बीके भाइयों एवं बहनों के साथ-साथ सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और ऐसे आयोजन भविष्य में करते रहने का संकल्प लिया।

3) रक्तदान के दरमियान अपनी पारी आने एवं रक्त देने के बाद विश्राम अवधि में संस्था की ओर से आने वालों को ज्ञानवर्धक आध्यात्मिक खेल जैसे सांप सीढ़ी आत्मा और परमात्मा का परिचय एवं स्वयं का मूल्यांकन आदि आयोजन कर रक्तदान के दाताओं के साथ-साथ सहयोग करने वाले में यह जोश भर रहा था ।

4) रक्तदान के पूर्व सभी सम्मानित व्यक्तियों एवं बीके समृद्धि दीदी ने ब्रह्मकुमारी के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के बारे में विस्तार से बताया ।

5)रक्तदान के पूर्व एवं पश्चात रक्तदाताओं के मान सम्मान हेतु प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया ।तथा सेल्फी स्टैंड पर लोगों ने सेल्फी लिया।

6) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की तरफ से सभी अतिथियों का सम्मान एवं बीके समृद्धि दीदी द्वारा पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया है ।

7) इस दरमियान ईश्वरीय संदेश एवं मधुर संगीत बचका रहा जिसमें माहौल एकदम आध्यात्मिक हो गया ।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version