प्रेस नोट 🌹🌹बरेली : बाल कवियों ने जगाई हिंदी की अलख ।
भगवा परिषद बरेली द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर बाल कवि सम्मेलन आयोजित किया गया बच्चों ने हिंदी की बहुत सुंदर सुन्दर कविताएं एवं काव्य पाठ प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवा परिषद के प्रदेश प्रवक्ता संतोष उपाध्याय जी ने बच्चों को अधिक से अधिक हिन्दी अपनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर भगवा परिषद के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुबोध अस्थाना ने कहा कि हिंदी जोड़ने का काम करती है और सुंदर एवं सरल भाषा है इसको हमें हर जगह प्रयोग करना चाहिए।
निहारिका शर्मा और निष्ठा सक्सेना श्रगवी सक्सेना को सुंदर काव्य पाठ और सुंदर रचनाएं प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर रवि सक्सेना, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, आशीष सक्सेना,नीता सक्सेना ,सुनील सक्सेना मिलन,रक्ष पाल सिंह,विमल सक्सेना,दीपक राज, विपिन कौसर,अंकुर पाठक,अवधेश कुमार सिंह,राहुल शर्मा,बिट्टू मेहता, महेंद्र राठौर,योगेंद्र श्रीवास्तव,अभिषेक शंखधार,मोहित शर्मा,प्रवीण मिश्रा, प्रदीप शर्मा महंत,गौरव पांडे एडवोकेट,मनोज सक्सेना एडवोकेट,गौरव मिश्रा,सत्य प्रकाश शर्मा,सचिन कंचन आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष दिवाकर आर्य ने की संचालन शैलेन्द्र सक्सेना शैलू ने किया आभार रवि सक्सेना ने व्यक्त किया।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version