*संवाददाता, सौरभ साहू* 

लोकेशन, एमसीबी, कोरिया छत्तीसगढ़।।

कोरिया, मनेंद्रगढ़ भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में रामगढ़ और कोटाडोल के बीएसएनएल मोबाइल टावरों को हाल ही में अपग्रेड कर 4जी सेवा शुरू की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने भाजपा पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि “भाजपा जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। आज जिन टावरों को अपग्रेड कर 4जी सेवा शुरू की गई है, उनकी स्थापना कांग्रेस शासनकाल में ही की गई थी। उस समय क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत जी के प्रयासों से इन टावरों की स्वीकृति मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आज उन्हीं टावरों पर झूठी वाहवाही लूट रही है। “कांग्रेस ने ही गांव-गांव तक नेटवर्क सुविधा पहुँचाने का बीड़ा उठाया था। ग्रामीणों की सुविधा और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर कांग्रेस शासन में कई टावर स्वीकृत हुए थे। भाजपा सरकार सिर्फ हमारी उपलब्धियों पर अपनी मुहर लगाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने बताया कि अब रामगढ़ के 2 टावरों में 4जी सेवा शुरू हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को तेज़ इंटरनेट और बेहतर नेटवर्क सुविधा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि शीघ्र ही मझगवां, रेवला और कोटाडोल के दूरस्थ गांवों में भी 4जी नेटवर्क शुरू किया जाएगा, जिससे संचार व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीणों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

गुलाब कमरों के इस बयान के बाद क्षेत्र की सियासत और भी गरमाने की संभावना है, क्योंकि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही डिजिटल कनेक्टिविटी को लेकर ग्रामीणों के बीच अपनी-अपनी उपलब्धियों को गिनाने में जुटी हैं।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version