भारी वर्षा की चपेट में आए बेसहारा लोगों के लिए मसीहा बने करमजीत कौर समाओं
आपने घर में रहने के लिए दी जगह।
30 अगस्त ( परमजीत शर्मा) कुछ दिनो से बरस रही कुदरती आफ़त ने देश का हर हिस्सा अपनी चपेट में ले लिया है।इसी लड़ी के तहत सब तहसील भीखी के पास वाले गांव समाओं में भी लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।हर तरफ पानी ही पानी नज़र आता है। लोग को खाने पीने और रोज मर्रा की वस्तुओं लाने में बड़ी मुश्किल हो रही है। बच्चों के स्कूल बंद हैं। किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। पशुओं का हरा चारा लेने में दिक्कत हो रही है। पांच छः घर ढह गए। ओर बहुत सारे घरों को भारी नुक्सान हुआ है। घरों के फर्श ज़मीन मे धंस रहे हैं। इस समय गरीब लोगों के लिए मसीहा बन कर पहुंची सिरोमणी अकाली दल इस्त्री बिंग की जिला प्रधान श्रीमती करमजीत कौर समाओं ने अपने घर में गरीब लोगों को रहने के लिए जगह दी। ओर उनके खाने पीने का भी बंदोबस्त किया।इस समय गोरा बाबा समाओं ने कहा कि इस दुखद घड़ी में हम जरुरत मंदों के साथ खड़े हैं।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
