मथुरा। जनपद मथुरा के महोली गांव में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति मोहन (उम्र 55 वर्ष) को धर्मांतरण के झूठे आरोप में बजरंग दल के सदस्यों द्वारा पुलिस को सौंपे जाने का मामला सामने आया है। मोहन अपनी पत्नी सफेदा और विकलांग बेटी के साथ विक्की (दो-पहिया वाहन) पर सवार होकर बाजार में साड़ी के ब्लाउज की सिलाई के लिए गए थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कथित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने न केवल उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली बल्कि उनके साथ हाथापाई करते हुए आरोप लगाया कि वे धर्मांतरण करवा रहे हैं। इसके बाद पुलिस को बुलाकर मोहन को हिरासत में ले लिया गया।
घटना के दौरान मोहन की पत्नी सफेदा और उनकी बेटी ने पुलिस और अन्य लोगों से हाथ जोड़कर विनती की कि उनके पति निर्दोष हैं, पर उनकी बात अनसुनी कर दी गई। आरोप लगाने वाले लोगों ने मोहन से जबरन एक प्रार्थना पत्र लिखवाने की कोशिश की जिसमें उन्हें लखन सिंह और उनकी पत्नी नगीना के खिलाफ धर्मांतरण के आरोप लगाने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन पीड़ित परिवार ने स्पष्ट किया कि न तो उन पर धर्मांतरण का कोई दबाव था और न ही ऐसा कोई प्रयास किया गया था।
इस अन्याय की सूचना किसी संवेदनशील व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय भीम संगठन तक पहुंचाई गई। संगठन ने तत्परता दिखाते हुए जिला प्रशासन से संपर्क किया। जिलाधिकारी और सीईओ सविता वर्मा ने मामले की जांच के आदेश दिए। निष्पक्ष जांच के बाद मोहन और उनके परिवार को निर्दोष पाते हुए रिहा कर दिया गया।
पीड़ित परिवार ने राष्ट्रीय भीम संगठन का आभार प्रकट किया और संगठन ने भी मथुरा प्रशासन को निष्पक्ष निर्णय के लिए धन्यवाद दिया। यह मामला सामाजिक सौहार्द और न्याय व्यवस्था की पारदर्शिता की एक मिसाल बन गया है।
- होम
- प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- चंडीगढ़
- छत्तीसगढ़
- जम्मू और कश्मीर
- झारखंड
- तेलंगाना
- त्रिपुरा
- दमन और दीव
- दादरा और नगर हवेली
- दिल्ली
- नगालैंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- पुदुचेरी
- बिहार
- मणिपुर
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- मिज़ोरम
- मेघालय
- राजस्थान
- लक्षद्वीप
- लद्दाख
- सिक्किम
- हरियाणा
- देश
- विदेश
- राजनीति
- उद्योग
- खेल
- धर्म – आस्था
- मनोरंजन
- लाइफस्टाइल
- अन्य
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
मथुरा: बुज़ुर्ग पर धर्मांतरण का झूठा आरोप, राष्ट्रीय भीम संगठन की दखल के बाद मिला न्याय
Related Posts
Alok Kumar Srivastava
Chief Editor
Address : 104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300
Mobile : +91-98388 99305
Email : prabhatdarshan25@gmail.com
Important Pages
© 2025 prabhatdarshan.com