कबीरधाम आश्रम मुस्तफाबाद में अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायज़ा*
लखीमपुर खीरी, 24 अक्टूबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 27 अक्टूबर को संभावित जनपद भ्रमण को देखते हुए लखीमपुर खीरी प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कबीरधाम आश्रम, मुस्तफाबाद पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की निरीक्षण के दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार, एसपी संकल्प शर्मा, विधायक अमन गिरि, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, और नगर पालिका परिषद गोला चेयरमैन विजय शुक्ला ‘रिंकू’ मौजूद रहे सभी अधिकारियों ने हेलीपैड, सेफ हाउस, पार्किंग, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन का बिंदुवार निरीक्षण किया सीडीओ अभिषेक कुमार ने निर्देश दिए कि साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, मंच निर्माण और बैठक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय सीमा में तैयारियां पूरी करें ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा न हो वहीं एसपी संकल्प शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती और हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि हर ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाए ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई अव्यवस्था न हो निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायज़ा लिया। विधायक अमन गिरि और चेयरमैन विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने आयोजन समिति के साथ मिलकर व्यवस्थाओं में सुधार के सुझाव दिए इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, पीडी एस.एन. चौरसिया, एएसपी अमित राय, सीओ रमेश कुमार तिवारी, जिला अग्निशमन अधिकारी, और आयोजन समिति के सदस्य सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
