नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर में अभिनेता-राजनेता विजय की रैली के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रैली स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बनने से तीन बच्चों और सात वयस्कों की मौत हो गई।
दिल्ली जल बोर्ड का बकाया बिलों पर ब्याज घटाया, अब 2% प्रति बिल-साइकिल
स्थानीय अस्पताल प्रशासन ने मृतकों की पुष्टि की है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद विजय के समर्थकों में शोक और आक्रोश व्याप्त है।