बागपत। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कन्या सुमंगला योजना का लाभ बागपत की 18,911 बेटियों तक पहुंच रहा है। योजना के तहत बेटियों को छह चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसका उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना है।
नियमों के अनुसार, बेटी को लाभ तभी मिलेगा जब परिवार में दो से अधिक बच्चे न हों। इसी क्रम में अब अगले चरण की राशि जारी करने से पहले 13,120 बेटियों के भाई-बहनों का सत्यापन किया जाएगा। जिन परिवारों में तीसरे बच्चे का जन्म हो चुका है, उन बेटियों को योजना से बाहर कर दिया जाएगा।
DDLJ Statue : DDLJ का जादू लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज-सिमरन का आइकॉनिक स्टैच्यू स्थापित
कन्या सुमंगला योजना के तहत प्रत्येक पात्र बेटी को छह चरणों में कुल 25,000 रुपये मिलते हैं। यह राशि बेटियों के नाम से खोले गए बैंक खातों में सीधे जमा होती है।
अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले चरण की किस्त पात्र लाभार्थियों के खातों में भेज दी जाएगी।
