न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिए हैं। विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक के बेहद करीब पहुंचकर आउट हो गए।
Holy Snan 2026 : 5 पावन डुबकियां जो बदल देंगी भाग्य, 2026 के महा-स्नान का पूरा कैलेंडर
कोहली ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए अहम पारी खेली, लेकिन वह अपने शतक से चूक गए। उनके आउट होने के बाद भी भारतीय पारी की रफ्तार बरकरार है। श्रेयस अय्यर क्रीज पर डटे हुए हैं और अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 300 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत आधार दिया, जिससे रन चेज आसान नजर आ रहा है।

