‘एक पुरानी कहावत है, 100-100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।’ जिसका मतलब है कि सारे टाइम बुरे काम करने के बाद नेकी का दिखावा करना। टीवी की दुनिया के बदनाम एक्टर एजाज खान ने जब मदीना से अपना एक वीडियो शेयर कर बधाई दी तो लोगों के दिमाग में यही बात घूमने लगी। ड्रग मामले में 26 महीने जेल काटने के बाद अश्लील शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर मलालत झेलने वाले एक्टर एजाज खान की जिंदगी काफी कॉन्ट्रोवर्सियल रही है। अब मदीना का एक वीडियो एजाज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो फैन्स ने खूब प्यार लुटाया और ईद की भी बधाई दे डाली। इस्लाम का त्योहार ईद-उल-अजहा जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है, कल यानी 7 जुलाई को मनाया जाएगा। इससे पहले ही एजाज खान ने खुद की एक मदीना में बनाई हुई वीडियो शेयर की है।
ड्रग्स मामले में काटी 26 महीने की जेल
एजाज खान अपने करियर में काफी मुश्किलों को गले लगाते रहे हैं। इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर रखने वाले एक्टर एजाज खान ड्रग मामले में 26 महीने तक जेल में बिता चुके हैं। इतना ही नहीं एजाज खान ने जेल से निकलने के बाद यहां तक कहा था कि शुक्र है जिंदा बाहर आ गया। लेकिन एजाज खान के कारनामों की लिस्ट यहीं नहीं रुकती, बीते दिनों एजाज खान ने उल्लू एप पर एक अश्लील शो ‘हाउस अरेस्ट’ भी बनाया था। इस शो के जरिए एजाज खान ने लोगों को अश्लीलता परोसने का पूरा प्लान बना लिया था। लेकिन पहले ही एपिसोड से लोगों ने उनकी मलालत करना शुरू कर दिया और खूब आलोचना हुई। इसके बाद एजाज खान को ये शो बंद करना पड़ा और खूब मलालत झेली।
टीवी की दुनिया का पॉपुलर चेहरा हैं एजाज खान
एजाज खान कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। साथ ही ‘रक्त चरित्र’ और ‘अल्लाह के बंदे’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही बिग बॉस-7 में भी एजाज खान नजर आए थे और 2013 में प्रीमियर हुआ ये शो काफी चर्चा में रहा था। एजाज खान को इस शो से काफी पॉपुलरिटी मिली थी। एजाज खान ‘कहानी हमारे मोहब्बत’ जैसे कुछ सीरियल्स का भी हिस्सा रहे हैं। अपने दबंगई के लिए पहचाने जाने वाले एजाज खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी धाकड़ बॉडी दिखाते नजर आते रहते हैं।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

