लखनऊ। 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों को उजागर किया और सरकार से नियुक्तियों में देरी को लेकर नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोककर नियंत्रित किया, लेकिन अभ्यर्थी मायावती से मिलने और अपनी समस्या सीधे बताने की जिद पर अड़े रहे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पिछले पांच सालों से सरकार की ओर से उनकी सही पैरवी नहीं की जा रही, जिस कारण उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पा रही है।
जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल मायावती के मीडिया प्रभारी मेवालाल से मुलाकात कर अपना ज्ञापन सौंप सकता है।

