भुवनेश्वर। ओडिशा में एक 9-सीटर विमान हादसे का शिकार हो गया। तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने समय रहते MAYDAY कॉल जारी किया और विमान को आबादी से दूर खुले मैदान में फोर्स लैंडिंग कराई। इस हादसे में 4 यात्री और 2 पायलट घायल हो गए हैं।
बिहार ज्वेलर्स एसोसिएशन का बड़ा फैसला: हिजाब, नकाब या घूंघट पहनकर ज्वेलरी शॉप में एंट्री पर रोक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान लैंडिंग के दौरान असंतुलित होकर जमीन से टकराया, जिससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि पायलट की सूझबूझ से बड़ा नुकसान टल गया और किसी की जान नहीं गई।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं।
