बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस द्वारा एसआईआर के विरोध में आयोजित रैली में लगाए गए नारे ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कब्र तो जनता ने पहले ही खोद दी है और विपक्ष अपनी हार की हताशा निकाल रहा है।
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: दो IAS अधिकारियों का तबादला, ‘तबादला एक्सप्रेस’ फिर दौड़ी
मीडिया से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों को अब तक यह समझ नहीं आया है कि देश की जनता क्या चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष बार-बार इस तरह की गंदी भाषा का इस्तेमाल करता रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “ये लोग कभी मां को गाली देते हैं, कभी कहते हैं मोदी की कब्र खुदेगी। लेकिन राजनीति में जनता ने उन्हीं लोगों की कब्र खोद दी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कब्र खोदने की बात करते हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसे बयान विपक्ष की निराशा और हताशा को दर्शाते हैं।

