लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में चल रही एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया के दौरान स्थानीय अधिकारी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों से हटकर मौखिक आदेश दे रहे हैं, जिससे निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
राहुल गांधी पर भाजपा का पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- अहंकारी हैं सांसद
अपने ज्ञापन में अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव आयोग को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी संबंधित अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के स्पष्ट आदेश दिए जाएं।
इसके साथ ही सपा अध्यक्ष ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में अन्य राज्यों के ईमानदार अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए जाने की मांग भी की है, ताकि किसी भी प्रकार की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई पर रोक लगाई जा सके।

