लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विधानसभा भवन और आसपास के इलाके को चार जोन में बांटा गया है।
सुरक्षा व्यवस्था में 6 कंपनी PAC, ATS की 3 विशेष कमांडो टीमें, LIU, BDDS, एंटी-सैबोटाज यूनिट और डॉग स्क्वायड शामिल हैं। ट्रैफिक नियंत्रण को सुनिश्चित करने के लिए 14 निरीक्षक और 68 उपनिरीक्षक तैनात किए गए हैं।
इसके अलावा, विधानसभा परिसर और आसपास की सुरक्षा के लिए 700 से अधिक मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को तैनात किया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और सत्र के दौरान सुरक्षा पूरी तरह से कड़ी रहेगी।

