बिहार में महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जम्मू-कश्मीर की पूर्व CM महबूबा मुफ्ती की बेटी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) नेता इल्तिजा मुफ्ती ने धमकी दी है।
Epstein Sex Scandal : एपस्टीन सेक्स स्कैंडल फाइल्स 19 दिसंबर को होंगी सार्वजनिक
इल्तिजा ने श्रीनगर में कहा- आपको (नीतीश) कोई हक नहीं बनता कि आप हमारे नकाब या हिजाब को हाथ लगाए। अगली बार हमारे हिजाब को हाथ लगाया तो हम मुसलमान औरतें ऐसा सबक सिखाएंगी कि जिंदगी भर भूलेंगे नहीं।
PDP नेता ने कहा- नीतीश कुमार ने जो हरकत की, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इल्तिजा ने कोठीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बिहार CM के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पुलिस की ओर से इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है कि बिहार CM के खिलाफ FIR दर्ज की गई है या नहीं।

