लखनऊ: लघु और सीमांत किसानों के लिए नई साल से पहले बड़ी राहत आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अब उत्तर प्रदेश के किसानों को सिर्फ 6 प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज मिलेगा। यह सुविधा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) के माध्यम से उपलब्ध होगी।
Smart Study Tips : पढ़ाई में फोकस बढ़ाने के आसान तरीके, जो टॉपर्स अपनाते हैं
इससे पहले किसानों को इस ऋण पर लगभग 11.50 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने बताया कि शेष ब्याज की राशि राज्य सरकार वहन करेगी, जिससे किसानों पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव नहीं पड़ेगा।
इस कदम को कृषि क्षेत्र में आर्थिक राहत देने और छोटे किसानों की मदद करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। इस योजना से राज्य के हजारों लघु और सीमांत किसानों को फायदा होगा और उनकी कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

