लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान वंदे मातरम् को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली। सदन में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वंदे मातरम् को राष्ट्र की आत्मा बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।
आर्यन खान को मिला करियर का पहला अवॉर्ड, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए हुए सम्मानित
सीएम योगी ने कहा, “वंदे मातरम् से अंग्रेज बौखला गए थे। इस नारे को बोलते हुए न जाने कितने लोगों ने फांसी का फंदा चूमा। यह सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा की धड़कन है।” उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् हर भारतीय की साधना बन चुका है और इसने देश की आज़ादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस को राष्ट्र से ज्यादा सत्ता की चिंता रही है। उसने बार-बार राष्ट्र चेतना को गिरवी रखने की कोशिश की।” योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति में माहिर रही है और इसी वजह से राष्ट्रीय भावनाओं को कमजोर करने का प्रयास किया गया।

