पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 41 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। यह प्रतिमा न सिर्फ अपनी ऊंचाई, बल्कि रिकॉर्ड 25 दिनों में तैयार किए जाने के कारण भी खास मानी जा रही है।
चंदौली में विस्फोट से दहशत, बम धमाके से तीन मंजिला मकान ढहा, कई लोग बाल-बाल बचे
अनावरण समारोह में कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान, उनकी दूरदर्शी सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित राजनीति को याद किया गया।
बताया गया कि यह विशाल प्रतिमा अत्याधुनिक तकनीक और कुशल कारीगरों की मदद से बेहद कम समय में तैयार की गई। प्रतिमा को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह अटल जी के व्यक्तित्व, सादगी और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है।

