नई दिल्ली। कनाडा के एडमोंटन स्थित एक अस्पताल में इलाज में गंभीर देरी के कारण 44 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति प्रशांत श्रीकुमार की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, सीने में दर्द की शिकायत के बावजूद उन्हें ग्रे नन्स कम्युनिटी हॉस्पिटल के वेटिंग एरिया में करीब आठ घंटे तक रखा गया, जिसके बाद संदिग्ध कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई।
मिशन 2026 की तैयारी में BJP, चार चुनावी राज्यों के 15 दिवसीय दौरे पर अमित शाह
मृतक की पत्नी द्वारा साझा किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। इस घटना के बाद उद्योगपति एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कनाडा के हेल्थकेयर सिस्टम की आलोचना करते हुए कहा कि सरकारी चिकित्सा सेवाएं अक्सर अक्षमता का शिकार हो जाती हैं।
घटना ने कनाडा के सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र में आपातकालीन सेवाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

