लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नए साल की शुरुआत खुशखबरी के साथ हुई है। यूपी पुलिस में कुल 32,679 पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। इन पदों में कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल और महिला बटालियन के पद शामिल हैं।
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलेगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी दिशा-निर्देश और योग्यता मानदंड ध्यान से पढ़ लें। युवाओं के लिए यह मौका रोजगार के साथ-साथ करियर बनाने का सुनहरा अवसर है।

