लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को चालू वित्तीय वर्ष के लिए आवंटित बजट के मुकाबले खर्च की गई धनराशि की समीक्षा की। बैठक के दौरान बजट खर्च की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने गहरी नाराजगी जाहिर की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बजट का समयबद्ध और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बजट खर्च में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके लिए हर स्तर पर एक-एक अधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जाएगी।
शादी में सिंदूर भूल गए! Blinkit डिलीवरी बॉय बना ‘फरिश्ता’, मंडप तक पहुंचाया सिंदूर, वीडियो वायरल
मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिए कि जिन विभागों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है, उनके मंत्रियों को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया जाएगा। इससे विभागीय स्तर पर जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए, ताकि विकास कार्य समय पर पूरे हों और जनता को इसका लाभ मिल सके।

