केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत की राजनीति और नेताओं के प्रति विश्वास का संकट पैदा हुआ है। इस क्राइसिस और विश्वसनीयता के संकट को चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा। राजनाथ सिंह शुक्रवार उदयपुर में विद्या प्रचारिणी सभा और बीएन संस्थान के 104वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे।
राजनाथ सिंह ने दिल्ली धमाके पर कहा कि लाल किले के पास हुए बम धमाके में ऐसे लोगों का नाम सामने आया, जो व्हाइट कॉलर थे। वो डॉक्टर अपनी पर्ची पर आरएक्स लिखते थे, लेकिन उनके पास आरडीएक्स मिला। ज्ञान के साथ संस्कार होना बहुत जरूरी है।
दुनियाभर में धूमधाम से हुआ 2026 का स्वागत, आतिशबाजी और आयोजनों से रोशन हुईं रातें
रक्षा मंत्री ने कहा- भारत 2030 तक टॉप-3 इकोनॉमी में शामिल हो जाएगा। भारत अब डिफेंस के क्षेत्र में काफी ग्रो कर रहा है। हथियार बनाने के मामले में हम पूरी तरह से आत्मनिर्भर हैं। पहले विदेशों में लोग भारत की बातों को गंभीरता से नहीं लेते थे, लेकिन आज यह हैसियत बनी है कि जब भारत बोलता है तो सब सुनते हैं।
वहीं, विधायक विश्वराज सिंह ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पर बिना नाम लिए तंज कसा।

