श्रीहरिकोटा। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का PSLV-C62 मिशन सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण असफल हो गया। इस मिशन के तहत PSLV रॉकेट के माध्यम से अन्वेषा सैटेलाइट के साथ 14 को-पैसेंजर सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा गया था, लेकिन सैटेलाइट्स को निर्धारित कक्षा (ऑर्बिट) में स्थापित नहीं किया जा सका।
Headache Reasons : दवाओं से नहीं, आदतों के सुधार से दूर होगा सिर दर्द और भारीपन
इसरो के अनुसार, मिशन के तीसरे स्टेज में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई, जिसके चलते अन्वेषा सैटेलाइट ऑर्बिट से भटक गया। हालांकि लॉन्च के शुरुआती दो चरण सामान्य रहे, लेकिन तीसरे चरण में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं मिल पाया, जिससे मिशन पूरा नहीं हो सका।
इसरो ने बयान जारी कर कहा है कि तकनीकी खामी के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। वैज्ञानिकों की टीम डाटा का विश्लेषण कर रही है, ताकि भविष्य के मिशनों में इस तरह की समस्या को दोहराया न जाए।

