लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण समाज को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल खुद को ब्राह्मण हितैषी साबित करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के बयान ने राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया है, जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
मायावती ने हाल ही में भाजपा पर ब्राह्मण समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज को वह सम्मान और हिस्सेदारी नहीं मिल रही, जिसकी वह हकदार है। मायावती के इस बयान को भाजपा ने सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया है।
Tesla Bangalore Showroom : बेंगलुरु में टेस्ला शोरूम, बढ़ेगी प्रीमियम ईवी डिमांड
भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस पार्टी का प्रदेश में जनाधार शून्य पर सिमट चुका है, वह अब समाज को गुमराह करने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि बसपा को पहले यह बताना चाहिए कि जब वह सत्ता में थी, तब ब्राह्मण समाज के लिए क्या ठोस काम किए गए।
पंकज चौधरी ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार किया है और ब्राह्मण समाज को भी सम्मान और भागीदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि बसपा का यह बयान केवल आगामी चुनावों को देखते हुए राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने की कोशिश है।

