नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर मामले में एजेंसी निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत 7 राज्यों में 26 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई।
Tuesday’s solutions : सात्विक आचरण रखें, मांस-मदिरा का सेवन न करें
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य सबूत जब्त किए हैं। ये छापेमारी उन व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ की गई है, जिन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स तस्करी और अवैध धन की लेन-देन में शामिल होने का शक है।
ईडी की टीम लगातार इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रख रही थी और व्यापक जांच के बाद ही यह कार्रवाई की गई। जांच अधिकारियों का कहना है कि इस छापेमारी से अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और मनी लॉन्ड्रिंग के कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।

