• विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं को वितरित किया मीठा शरबत कमाया पुण्य
रिपोर्ट 🔹सुनील गुप्ता
अलीगंज/एटा। अलीगंज कस्बे में दशहरा पर्व के अवसर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया और स्टॉल लगाकर भक्तगणों को मीठा शरबत वितरित किया। गर्मी के मौसम में भक्तों ने शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई।
गुरुवार को दशहरा पर्व के पावन अवसर पर अलीगंज कस्बे में भंडारों की धूम रही। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं को मीठा शरबत पिलाकर पुण्य अर्जित किया गया। अलीगंज कस्बे के गांधी मूर्ति चौराहा, किला रोड, काली मंदिर, मार्केट नगला, पड़ाव, और माता दिन चौराहे पर भंडारे आयोजित किए गए।

साथ ही इन स्थानों पर स्थानीय दुकानदारों ने सुबह 8:00 बजे से स्टॉल लगाकर मीठा शरबत वितरित करना शुरू किया, जो देर शाम तक चला। इस भीषण गर्मी में ठंडा ठंडा मीठा शरबत पीकर लोगों के शरीर में जान में जान आई।
इस सेवा कार्य में अंशु गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, राजन स्वर्णकार और संजय गुप्ता ने विशेष मेहनत की और श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया। भंडारों के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला।
__________
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

