इंदौर – मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने 23 मई से लापता कपल में से इंदौर के राजा का शव बरामद हो गया है जबकि उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी का 16 दिन बाद शनिवार को भी कोई पता नहीं चला सका है। जिस जगह इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी का शव मिला, वहां का वीडियो उनके भाई विपिन ने शेयर किया और बताया है कि यहां की रेलिंग करीब चार फीट ऊंची है। यहां से किसी का कूद पाना आसान नहीं है। मेरा भाई राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम वहां हनीमून मनाने गए थे, दोनों आराम से घूम रहे थे। उनका आपस में कोई विवाद भी नहीं था, इसलिए जान बूझकर राजा वहां से नहीं कूदा होगा। उसे मारकर फेंका गया है, ताकि किसी को कुछ पता न चल सके।
गाइड ने किया खुलासा
उधर, एक गाइड ने दावा किया है कि जिस दिन राजा और सोनम लापता हुए, उस दिन उनके साथ तीन अन्य अनजाने युवक भी थे। मावलाखियात के गाइड अल्बर्ट पैड ने बताया कि राजा और सोनम को तीन पर्यटकों के साथ 23 मई सुबह 10 बजे नोंग्रियात से मावलाखियात के बीच देखा गया। अल्बर्ट ने कहा कि वह इंदौर के दंपती को पहचानता था, क्योंकि उसने एक दिन पहले राजा और सोनम को नोंग्रियात की चढाई के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। उन्होंने दूसरे गाइड वानसाई की सेवाएं ली थीं।
चारों हिंदी में बात कर रहे थे, बताया गाइड ने
अल्बर्ट ने बताया कि तीन युवकों के साथ राजा आगे चल चल रहे थे, जबकि सोनम उनके पीछे पीछे चल रही थी। वे चारों हिंदी में बात कर रहे थे। लेकिन मैं समझ नहीं पाया कि वे क्या बोल रहे थे, क्योंकि मैं केवल खासी और अंग्रेजी ही जानता हूं। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने शिपारा होम स्टे में रात बिताई और अगले दिन बिना गाइड के ही लौट आए। शिलांग से 80 KM दूर सोरा पहाड़ी इलाका है। यहां घने जंगल हैं।
11 मई को हुई थी राजा और सोनम की शादी
राजा के भाई विपिन ने बताया- राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए शिलांग के लिए रवाना हुए। पहले उन्होंने गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन किए। यहां से 23 मई को मेघालय के शिलांग रवाना हुए। शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, फिर संपर्क टूट गया। 24 मई से दोनों के मोबाइल बंद हो गए तो चिंता होने लगी। मैं और सोनम के भाई गोविंद 25 मई को इंदौर से कार से भोपाल गए। वहां से फ्लाइट से दिल्ली और फिर गुवाहाटी पहुंचे। यहां से कार से शिलांग आए। फिर टैक्सी से सोरा गए। हमने वहां पहुंचते ही सर्चिग शुरू कर दी।
राजा के भाई ने बताई ये खास बात
यहां मोपेड किराए पर देने वाला अनिल मिला। वह उस स्पॉट पर ले गया, जहां राजा को किराए की मोपेड मिली थी। इसके बाद उसी मोपेड से सोरा थाने पहुंचे। यहां 8 पुलिसवाले ही हैं। उनके पास हथियार भी नहीं। इनमें से एक ने भी हमारी बात नहीं सुनी। हमें नसीहत दी कि और ढूंढिए, मिल जाएंगे। हम अगले दिन सुबह से फिर उनकी तलाश में जुट गए। कुछ लोगों को फोटो दिखाए। पूछताछ करते-करते सोरा के होटल तक पहुंचे। होटल के मैनेजर ने बताया कि दोनों सुबह 5.30 बजे चेक आउट कर चले गए। हमें यहीं शक हुआ कि कोई कपल कहीं घूमने आया है और उसकी नई शादी हुई है, वह सुबह 5.30 कैसे चेकआउट कर सकता है। राजा और उनकी पत्नी सोनम शिलांग के होटल के सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

