🔹17 घंटे तक लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग | हुई दर्दनाक मौत | चालक डंपर लेकर हुआ फरार
रिपोर्ट 🔹सुनील गुप्ता
अलीगंज/एटा। जनपद एटा के थाना क्षेत्र अलीगंज कायमगंज रोड स्थित स्पोर्ट स्टेडियम के समीप मोड पर अवैध मिट्टी खनन कर ले जा रहे डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया।हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया वही दूसरा बाइक सवार दूर जा गिरा।गम्भीर रूप से घायल युवक को परिजन तत्काल फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
रात 11 बजे युवक ने 17 घंटे जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए दम तोड़ दिया।युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है घर में मातम पसरा हुआ है।परिजन मृतक के शव को मंगलबार की सुबह घर वापस ले आए है ।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को कब्जे में लिया है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार मृतक उमेश कुमार पुत्र दयाराम उम्र 35 वर्ष निवासी गेवर असदुल्लापुर थाना अलीगंज अपने भतीजे के साथ अलीगंज सब्जी लेने आ रहे थे तभी टपुआ रोड से मिट्टी से भरे आ रहे डंपर ने बाइक को रौंद दिया।हादसे के बाद युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही परिजन दौड़े दौड़े घटना स्थल पर पहुंचे और खून से लथपथ युवक को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
हादसे के वक्त बाइक पर सवार सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग बाइक से अलीगंज की तरफ आ रहे थे।टपुआ की ओर से मिट्टी से भरे आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी जिसकी वजह से चाचा घायल हो गए और उनकी कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।मिट्टी अवैध खनन कर लाई जा रही थी।
अलीगंज में इन दिनों अवैध खनन जोरो पर है ।आए दिन हो हादसों के बाद भी प्रशासन आंखे मूंदे बैठा हुआ है।जनपद भर समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन की सांठ गांठ से अवैध खनन कर दिन रात मिट्टी ढोई जा रही है।लेकिन प्रशासन की ओर से इन खनन माफियाओं के विरुद्ध कोई कठोर कार्यवाही नहीं की जा रही है।
_______
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

