बलदेव, मथुरा |
बलदेव क्षेत्र के तेहरिया कॉम्प्लेक्स में फिटनेस को समर्पित एक नई जिम का भव्य शुभारंभ हुआ। अवैरनी निवासी अतुल पहलवान उर्फ भोला पहलवान द्वारा स्थापित इस जिम का उद्घाटन अवैरनी ग्राम प्रधान चौधरी लेखराज सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर प्रधान लेखराज सिंह ने भोला पहलवान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे आगरा मंडल में 180 किलो चेस्ट भार वर्ग के विजेता रह चुके हैं और प्रदेश स्तर पर कई बार बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के इस प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा, “मल्ल विद्या ब्रज की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। ब्रज के राजा दाऊजी महाराज स्वयं मल्ल विद्या के पारंगत थे।”
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और पहलवान शामिल हुए। प्रमुख रूप से मा० शोभरण सिंह, वेदप्रकाश जी, नीरज चौधरी, कौशल सिकरवार, भोला सिकरवार, सुदीप बंसल, अजीत पहलवान, अध्यापक राजेश जी, ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष अंकित तेहरिया, गब्बर पहलवान, माधव तेहरिया, राहुल वैदिक सहित दर्जनों युवा और पहलवानों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
यह जिम न सिर्फ एक फिटनेस सेंटर के रूप में, बल्कि ब्रज की पारंपरिक पहलवानी और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को आगे बढ़ाने वाली प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
(रिपोर्ट: राहुल गौर, पत्रकार)
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

