ब्रेकिंग न्यूज़ (अहमदाबाद, गुजरात)
गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बी787 विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं।
विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, जबकि फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर उनके साथ सह-पायलट थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की तीन टीमें—प्रत्येक में 30 कर्मी—गांधीनगर से मौके पर रवाना कर दी गई हैं।
अभी तक किसी भी हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।
➡️ विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
➡️ एयर इंडिया और डीजीसीए ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

