मथुरा|शहर में आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। मसानी से चौक बाजार जाने वाले मार्ग पर स्थित माया टीले पर अचानक मिट्टी धंसने से कई मकान जमींदोज हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब आधा दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड व रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। जेसीबी मशीनों की मदद से राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

मौके पर जिलाधिकारी (डीएम) व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी हुई है, जिससे राहत कार्यों में बाधा आ रही है, जिसे नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

