रिपोर्ट 🔹सुशील गुप्ता
फतेहाबाद/आगरा । अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में मृत लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए फतेहाबाद के हरी गार्डन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक शोक सभा आयोजित की। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश कटिहार ने सरकार से अपील की कि इस तरह की व्यवस्था की जाए कि इस तरह की दुर्घटनाएं भविष्य में ना हो। इस दौरान 2 मिनट का मौन धारण कर मृत्यु आत्माओं की शांति की प्रार्थना की गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के हरी गार्डन में रविवार दोपहर 1:00 बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोकसभा का आयोजन किया। अहमदाबाद हादसे में मृत्यु हुए लोगों के परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई।
इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटिहार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा अहमदाबाद हादसा हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में मृत लोगों की परिजनों के साथ खड़ी है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे पार्टी के हित में कार्य करे तथा घर घर जाकर पार्टी की नीतियां बताएं ।
इस दौरान कार्यक्रम में सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर 2 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राजेश शर्मा,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेश यादव महेश सिसोदिया, रूपाली दीक्षित, पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश धनगर ,आशीष शर्मा,डॉक्टर रामसेवक अघबारिया ,प्रहलाद गुर्जर अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

