• रविवार को एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करने पहुंचे पर्यटन मंत्री
आगरा। रविवार को पर्यटन मंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने एत्मादपुर के रहनकला में करोड़ों रुपए की लागत से मंदिर निर्माण घाट और नवनिर्मित हॉल का फीता काट कर लोकार्पण किया।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा सर्वाधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। मंत्री जयवीर सिंह ने ग्रामीणों का प्रस्ताव स्वीकार करते हुए कहा कि धर्मार्थ एवम् संस्कृति विभाग से निषाद राज की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए 96 करोड़ की लागत से समोगर पर पुल बनाया जाएगा। वही केंद्रीय पशुधन, दुग्ध, मत्स्य एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने निषाद राज केवट की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के लोगों को उनके आदर्शो से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने भगवान श्री राम को भी नौका पार कराई थी।
उन्होंने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के समक्ष संस्कृति विभाग की ओर से एत्मादपुर क्षेत्र में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा व आगरा में एकलव्य स्टेडियम पर एकलव्य की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव रखा।
क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विकास के कार्य लगातार हो रहे हैं। माता नगर कोट के मंदिर की भव्यता को देख यहां आसपास के लोगों का आवागमन बढ़ेगा, जिससे यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि सौ करोड़ की लगात से कुबेरपुर गांव पर अंडरपास बनेगा।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

