झांँसी जनपद के तहसील टहरौली क्षेत्र के धवारी में ग्राम प्रधान के द्वारा रातों-रात में प्रधान ने अपनी बल्ले बल्ले कर ली लेकिन उन्होंने मनरेगा मजदूरों का रोजगार छीन लिया जो काम मनरेगा मजदूरों से कराए जाना था उस काम को जेसीबी मशीन की सहायता से किया गया,ऐसा आरोप ग्राम के पूर्व प्रधान बृजलाल श्रीवास ने उपजिलाअधिकारी टहरौली एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत धवारी में मेड बंदी जेसीबी की मदद से रातों-रात काम किया गया है, गांव में काम नहीं मिलने से मजदूर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं, पूर्व प्रधान ने निष्पक्ष जांच के साथ आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की है,
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

