हरभजन-श्रीसंत थप्पड़ कांड : पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत का चर्चित थप्पड़ कांड 17 साल बाद फिर से सुर्खियों में आ गया है। IPL के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बीच हुए मैच के दौरान यह विवाद हुआ था।
महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ी रिपोर्ट जारी, चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
हाल ही में IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इस घटना का वीडियो जारी किया, जिसमें हरभजन सिंह को श्रीसंत को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। ललित मोदी ने यह फुटेज ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में पहली बार सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पहले कभी सामने नहीं आया था।
श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने इस मामले में गहरा गुस्सा जताते हुए कहा कि ललित मोदी और माइकल क्लार्क को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2008 की घटना को 17 साल बाद घसीटकर पुराने जख्म कुरेदना उचित नहीं है।
इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों और मीडिया में चर्चा का नया दौर शुरू हो गया है। कई लोग इसे पुराने विवादों को फिर से ताजा करने वाला कदम बता रहे हैं, जबकि कुछ ने इसे इतिहास के हिस्से के रूप में देखने की राय दी है।