लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली पर्व को लेकर अवकाश की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार इस बार प्रदेशभर में शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में 19 से 23 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा।
शासकीय कैलेंडर के मुताबिक 19 अक्टूबर रविवार का अवकाश है। इसके बाद 20 और 21 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा। 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाईदूज का पर्व होगा। इन सभी दिनों में सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में अवकाश रहेगा।
इस प्रकार प्रदेशवासियों को लगातार पाँच दिन छुट्टियां मिलने जा रही हैं। लम्बी छुट्टियों के कारण लोग घरों में दीपावली की तैयारियों के साथ-साथ घूमने-फिरने की भी योजना बना रहे हैं। व्यापारी वर्ग ने भी इसे बिक्री बढ़ने का अवसर बताया है।