Government Job उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए सुनहरा मौका आया है। राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य में कुल 69,197 पदों पर नियुक्तियां जल्द ही होने वाली हैं, जिनमें 7,952 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 61,254 सहायिका के पद शामिल हैं।
Indigenous : तेजस एमके1ए ने भरी पहली उड़ान, रक्षा मंत्री ने बताया ऐतिहासिक कदम
मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को इस भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया है ताकि योग्य उम्मीदवारों को जल्द से जल्द रोजगार मिल सके। यह भर्ती योजना प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाल विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मजबूती लाने के उद्देश्य से लाई गई है।
चांदी दो दिन में ₹10 हजार सस्ती हुई:लगातार 20 दिन में ₹35,666 चढ़ा था भाव; सोना ₹1.27 लाख के पार
आगामी दिनों में आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया जारी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें और आवेदन की अंतिम तिथि से पहले दस्तावेज़ों को तैयार रखें।
उत्तर प्रदेश सरकार का यह कदम प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में भी अहम भूमिका निभाएगा।

