लखनऊ | 17 अक्टूबर 2025| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दशमोत्तर एवं पूर्वदशम छात्रवृत्ति अंतरण कार्यक्रम के तहत आयोजित एक समारोह में विपक्ष पर सीधा हमला बोला। कार्यक्रम में लाखों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि उनके खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए दी गई।
पूर्ववर्ती सरकारों पर गंभीर आरोप
सीएम योगी ने कहा,
“पहले स्कॉलरशिप समय पर नहीं मिलती थी, कई बार तो उसे हड़प लिया जाता था। आज पैसा सीधे छात्रों के बैंक खाते में जाता है। अब कोई भेदभाव नहीं होता।”
Narendra Modi :ट्रम्प का दावा — भारत ने रूस से तेल खरीद बंद करने का भरोसा दिया
उन्होंने बताया कि अब तक 62 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप का लाभ मिल चुका है और हाल ही में 126.69 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही ही उनकी सरकार की कार्यशैली की पहचान है।