लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दीपावली के अवसर पर लोगों से सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा, “सौहार्द बचा रहेगा तो त्योहार बचा रहेगा।”
सपा प्रमुख ने चेतावनी दी कि कुछ लोग अपनी संकीर्ण राजनीति के लिए नकारात्मक सोच का प्रदर्शन करते रहते हैं। ऐसे लोग दिखावे के लिए तो त्योहार मना सकते हैं, लेकिन अच्छे और सच्चे मन के अभाव में कभी भी अंदर से खुश नहीं हो सकते।
Israeli Army Claims : हमास द्वारा लौटाए गए शवों में एक बंधक का शव नहीं
अखिलेश यादव ने कहा कि त्योहार परस्परता और साझा भावनाओं के प्रतीक होते हैं। उन्होंने दीपावली के विभिन्न पहलुओं को उदाहरण देते हुए कहा कि किसी की माटी, किसी का दीया, किसी का तेल, किसी की मिठाई, किसी की फुलझड़ी, किसी का पटाखा—इन सबके बिना त्योहार का पूरा अर्थ नहीं बनता।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि इस दीपावली पर परस्परता, मेल-जोल और आपसी सम्मान के साथ त्योहार मनाएं।

