नई दिल्ली। भारत और रूस के बीच कारोबारी संबंधों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोहरी नीति सामने आ गई है। एक ओर अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने पर कठोर चेतावनी दी है और 50 प्रतिशत टैरिफ भी लगाया है, वहीं दूसरी ओर ट्रंप खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूस-अमेरिका व्यापार को बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं।
जुबीन गर्ग की मौत- पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में:कोर्ट बोला- जहां कैदी कम हों, वहां रखना
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात की जानकारी पुतिन के साथ टेलीफोन वार्ता के बाद ट्रुथ सोशल पर पोस्ट के जरिए साझा की। विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका की यह नीति न केवल वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित कर सकती है, बल्कि अमेरिका के सहयोगियों के बीच असमंजस भी पैदा कर रही है।

