मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर सपा संगठन में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को छोड़कर सभी को प्रभावित करते हुए जिला कार्यकारिणी, महानगर कार्यकारिणी, विधान सभा अध्यक्षों और अन्य फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष/महानगर अध्यक्षों सहित पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया।
समाजवादी पार्टी ने अपने एक्स ऑफिसियल हैंडल पर आदेश जारी करते हुए लिखा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस कदम के तहत केवल जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को कार्यकारिणी में बरकरार रखा गया है, जबकि बाकियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है।


