लखनऊ। चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज से आरंभ हो गया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों और देशभर के श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
LIC पर अडाणी निवेश विवाद: कांग्रेस ने जांच की मांग की, LIC ने रिपोर्ट को ठुकराया
सीएम योगी ने एक्स (X) पर भोजपुरी भाषा में एक विशेष संदेश साझा करते हुए लिखा
“रउवा सब पर छठी मइया के कृपा बनल रहे, परिवार खातिर कठिन व्रत रखे वाली माता आ बहिन लोगन के हमरे तरफ से विशेष मंगलकामना… जय छठी मइया!”
मुख्यमंत्री के इस पोस्ट पर लोगों ने गर्मजोशी से प्रतिक्रिया दी और उन्हें भी छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। योगी ने अपने संदेश में कहा कि छठ पूजा माताओं और बहनों के त्याग, तपस्या और श्रद्धा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और पवित्रता का संदेश देती है।
गौरतलब है कि इस वर्ष छठ पर्व 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन सांझ का अर्घ्य और चौथे दिन भोर का अर्घ्य के साथ यह पर्व संपन्न होगा।

