कुरनूल, आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक भयानक बस अग्निकांड में 20 लोग जिंदा जलकर मर गए। इस घटना ने सड़क सुरक्षा प्रक्रियाओं में गंभीर कमियों को उजागर कर दिया है। घटना में दो प्रमुख किरदार सामने आए हैं – एक बस ड्राइवर जिसने फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र के आधार पर लाइसेंस हासिल किया और दूसरा नशे में बाइक चला रहा राइडर।
Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तेज किया प्रचार अभियान
जांच में पुलिस ने बस ड्राइवर मिरियाला लक्ष्मैया को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि लक्ष्मैया केवल कक्षा 5 तक पढ़ा था, लेकिन उसने 10वीं पास का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर लिया। नियम के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए कम से कम कक्षा 8 तक पढ़ाई अनिवार्य है।
इस घटना ने राज्य में सड़क सुरक्षा और लाइसेंस प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और प्रशासन मामले की गहन जांच कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

