चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बिंदु चमोली ही बताया गया है। नेशनल सेंटर फॉर के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है और इसकी गहराई करीब पांच किलोमीटर दर्ज की गई।
Drishyam 3 role rejected: अभिनेता परेश रावल ने किया ‘दृश्यम 3’ का ऑफर रिजेक्ट
जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम 6 बजकर 47 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके लगते ही कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए, हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

