लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 19वें राष्ट्रीय जंबूरी की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 61 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी मिलना राज्य के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है।
दक्षिण 24 परगना में मां काली की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश; माहौल तनावपूर्ण
यह राष्ट्रीय जंबूरी 23 से 29 नवम्बर 2025 तक लखनऊ स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, सेक्टर-15, वृंदावन योजना में आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह आयोजन युवा शक्ति के अनुशासन, राष्ट्रसेवा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को सशक्त रूप से प्रदर्शित करे। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले हजारों स्काउट्स और गाइड्स के लिए सुरक्षा, स्वच्छता, डिजिटल सुविधाएँ और सुखद प्रवास सुनिश्चित किया जाए।

