इस्लामाबाद/काबुल। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लंबे समय से चल रहे तनाव को कम करने के लिए सीजफायर वार्ता मंगलवार को टूट गई (Fail)। दोनों देशों के सरकारी मीडिया ने एक-दूसरे पर बातचीत तोड़ने का आरोप मढ़ा है, जिससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य गतिरोध और गहराने की आशंका है।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि वार्ता इसलिए अटक गई क्योंकि काबुल ने पाकिस्तान की ‘तार्किक और वैध मांगों’ को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान की मुख्य मांग यह थी कि अफगानिस्तान इस बात का ठोस भरोसा दे कि उसकी जमीन का इस्तेमाल किसी भी रूप में पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी हमलों (विशेषकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान-TTP) के लिए नहीं किया जाएगा।
पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की जमीन से पाकिस्तानी हितों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे तालिबान प्रशासन खारिज करता रहा है।

